फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर जगह-जगह रोके गए वाहन, जाम से जूझते रहे लोग

Sat, 22 Feb 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर से सटे पयागीपुर में प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर वाहनों को रोककर खड़ी पुुलिस। 
विज्ञापन
सुुल्तानपुर। जिले में हाईवे पर लगा जाम अब नासूर बनता जा रह है। महाकुंभ से लौट कर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। शहर के पयागीपुर चौराहे पर शनिवार को पुलिस ने प्रयागराज से अयोध्या जाने वाले वाहनों को रोक दिया। पुलिस के रोके जाने से मुख्य मार्ग पर वाहनों की भीड़ बढ़ी तो कुछ वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया।
विज्ञापन

वहीं, वाराणसी-लखनऊ व रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग पर वाहनों को रोके जाने से जाम लग गया। तीनों स्थानों पर करीब तीन से चार घंटे तक पुलिस ने वाहनों को रोके रखा। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी हुई।

दृश्य-एक
तीन घंटे जाम रहा रायबरेली-अयोध्या मार्ग
स्थान: डोभियारा
समय: सुबह 11:30 बजे

सुल्तानपुर। हलियापुर क्षेत्र के रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग पर डोभियारा गांव के पास शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने अयोध्या जाने वाले वाहनों को रोक दिया। इससे हलियापुर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। पुलिस ने करीब तीन घंटे बाद दो बजे वाहनों को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

......
दृश्य-दो
परेशान रहे श्रद्धालु
स्थान: पयागीपुर चौराहा
समय: शाम चार बजे
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर शहर से सटे पयागीपुर चौराहे पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे भीषण जाम लगा। प्रयागराज की तरफ योगीवीर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। रुक-रुक कर वाहनों को निकालने के बाद भी आवागमन सामान्य नहीं हो सका। इस दौरान वाहनों में फंसे श्रद्धालु परेशान रहे।
....
दृश्य-तीन
दोमुहा से भदैंया तक लगा चार किमी जाम
स्थान: दोमुहा चौराहा
दोपहर: 04:30 बजे
भदैंया (सुल्तानपुर)। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर दोमुहा चौराहे के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे वाहनों को पुलिस ने रोक दिया। ये वाहन वाराणसी से अयोध्या जा रहे थे। इस दौरान करीब तीन घंटे तक वाहनों को रोका गया। इससे दोमुहा से भदैंया तक करीब चार किमी लंबा जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें