लंभुआ (सुल्तानपुर)। चांदा कोतवाली क्षेत्र के गारवपुर बाजार में उप चुनाव के नतीजे आने के बाद शुक्रवार को हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने भी केस दर्ज कराया है। मामा-भांजे समेत 10 के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है।
लंभुुआ विकास खंड क्षेत्र के ढेलहा गांव में शुक्रवार को ग्राम प्रधान के उपचुनाव के नतीजे आने के बाद विजयी व रनर प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। मारपीट के पीछे पटाखे छुुड़ाने और अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। ढेलहा गांव निवासी अजय सिंह के मुताबिक शनिवार शाम साढ़े चार बजे ग्राम प्रधान उपचुनाव में पूनम देवी के विजयी होने के बाद गारवपुर के संदीप कुमार सिंह उर्फ सीको, प्रदीप कुमार सिंह उर्फ रिंकू, प्रवीण गुप्ता, शिवगढ़ के अभिषेक सिंह उर्फ सूर्या व पांच - छह लोग नहर के पुल पर गोले दगा रहे थे। इस दौरान अजय सिंह, रणविजय सिंह, प्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह एसयूवी में बैठकर मुरैनी जा रहे थे। इस बीच एसयूवी रोकने पर विपक्षियों ने अभद्रता की।
मना करने पर लोहे की राॅड से विपक्षियों ने उन लोगों पर हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपी भाग निकले। शनिवार को भी उपचुनाव को लेकर सोशल मीडिया साइट पर उकसाने वाली बात पोस्ट की हैं। चांदा थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि दूसरे पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।