फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पार्किंग के बाहर वाहन खड़े करने पर दी जाएगी चेतावनी

Mon, 09 Feb 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। न्यायालय परिसर के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अधिवक्ता संघ ने सख्त रुख अपनाया है। बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व महासचिव दिनेश कुमार दूबे के नेतृत्व में हुई बैठक में तय किया गया कि निर्धारित पार्किंग स्थल के बाहर सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों को चेतावनी दी जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि गलत जगह वाहन खड़ा करने पर यदि किसी प्रकार की क्षति या वैधानिक कार्रवाई होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।
बार अध्यक्ष ने बताया कि अधिवक्ताओं और वादकारियों को पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के बावजूद अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। जिससे सीताकुंड रोड व न्यायालय के दक्षिणी मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। सोमवार से केश कुमारी विद्यालय के पश्चिम स्थित निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं। महासचिव ने बताया कि अधिवक्ताओं की पहचान और निशुल्क पार्किंग सुविधा के लिए जल्द ही मोनोग्राम जारी किया जाएगा, जिससे व्यवस्था और अधिक सुचारु हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें