फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा

Sat, 04 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
वट सावित्री की पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वट सावित्री की पूजा करने के लिए शनिवार को भारी संख्या में सुहागिनों की भीड़ वट वृक्षों पर लगी रही। सुबह से पूजा करने के लिए महिलाओं की कतार वट वृक्ष पर लगी रही। सावित्री वट पूजा कर सुहागिनों ने पतियों के दीर्घायु होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन


बांस की टोकरी में सप्त धान्य चढ़ाकर आराधना शुरू की गई। सुहागिनों ने विधि-विधानपूर्वक ब्रह्मा जी, सावित्री व सत्यवान की पूजा अर्चना की। वृक्ष के समक्ष धूप दीप जलाए गए। पूजन करने के बाद वट वृक्ष की जड़ में जल अर्पित किया गया।

सूत का धागा लेकर सुहागिनों ने वट वृक्ष की परिक्रमा की। जल, रोली व सूत  चढ़ाया गया। पूजन समाप्त होने के बाद सुहागिनोें ने चने का प्रसाद बांटा। मान्यता है कि वट सावित्री की पूजा का महत्व करवा चौथ के समान है। विधि पूर्वक पूजन करने से मन मांगी मुराद पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें