फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की ऊषा सिंह बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

Thu, 07 Jan 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में बृहस्पतिवार को सपा प्रत्याशी ऊषा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी यशभद्र सिंह मोनू को आठ मतों के अंतर से हरा दिया। कांटे के मुकाबले में सपा प्रत्याशी को 27 व भाजपा समर्थित प्रत्याशी को 19 वोट मिले। सपा प्रत्याशी को हासिल मत बहुमत से सिर्फ तीन अधिक हैं। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एस राजलिंगम की ओर से नतीजे की घोषणा करते ही सपाई खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन



भाजपा प्रत्याशी की मांग पर दोबारा हुई गणना
गणना के दौरान नतीजा घोषित होने के पहले भाजपा प्रत्याशी ने निर्वाचन अधिकारी से दोबारा वोटों की गिनती करने की मांग की। उनकी मांग पर आरओ ने प्रेक्षक की सहमति के बाद दोबारा मतगणना कराई। दोबारा हुई गणना में भी दोनों के बीच वोटों का अंतर आठ ही निकला। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी मोनू सिंह गणना कक्ष से निकल आए।



भाजपा प्रत्याशी एक-एक वोटर को करते रहे दर्ज
मतदान व मतगणना के दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशी यशभद्र सिंह मोनू प्रत्येक वोटरों पर निगाह गड़ाए रहे। वे मतदान के दौरान एक-एक वोटर के आगमन को कागज पर दर्ज करते रहे। बगल बैठीं सपा प्रत्याशी ऊषा सिंह भी वोटरों पर निगाह लगाए रहीं लेकिन वे वोटरों को लेकर ज्यादा फ्रिकमंद नहीं दिखीं। मतदान व मतगणना में लगे करीब साढ़े चार घंटे के दौरान दोनों प्रत्याशी मतदान कक्ष के बाहर लगी कुर्सी पर बैठे रहे।
विज्ञापन



उतार-चढ़ाव भरा रहा चुनाव
जिले के प्रथम नागरिक के चुनाव में शुरू से ही उतार-चढ़ाव चलता रहा। मतदान व मतगणना के पूरी होने के पूर्व तक जीत को लेकर दोनों दलों में संशय बरकरार रहा। दोनों पक्ष अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे। यहां तक गणना के दौरान ही भाजपा प्रत्याशी की ओर से जीत की खुशी में नारेबाजी शुरू हो गई थी। नतीजा जानने के बाद भाजपा प्रत्याशी जब बाहर निकले तो उन्होंने अपने समर्थकों को जश्न मनाने से रोका। इसके बाद भाजपाई व उनके समर्थक शांत हुए।

खेमेवार वोटिंग में भी सपा रही भारी
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मतदान के दौरान से ही सपा भारी रही। सपा व भाजपा खेमे में मौजूद जिला पंचायत सदस्य मतदान करने के लिए दो तरफ से जिला पंचायत परिसर जाते रहे। शुरुआत में तो भाजपा के खेमे की ओर से अधिक सदस्य मतदान करने के लिए गए। दोपहर बाद करीब एक बजे सपा खेमे की ओर से 20 व भाजपा खेमे की ओर से 19 जिला पंचायत सदस्य वोट देने जा चुके थे। करीब दो बजे सपा विधायक संतोष पांडेय के साथ सात जिला पंचायत सदस्य एक साथ मतदान करने पहुंचे। खेमेवार देखा जाय तो सपा खेमे से 27 वोट निकले थे जबकि भाजपा खेमे से 19 गए थे। अंत में यही स्थिति नतीजे में भी बरकरार रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें