फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कूरेभार के जय किसान जंक्शन पर यूरिया संकट

Sat, 03 Jan 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कूरेभार में जय किसान जंक्शन। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार क्षेत्र के जय किसान जंक्शन में यूरिया नहीं होने से किसान परेशान हैं। इस केंद्र पर खाद, बीज, दवा, कृषि उपकरण व पशु आहार उपलब्ध कराया जाता है। शनिवार को यहां पहुंचे किसानों में यूरिया खाद नहीं मिलने पर खासा रोष देखने को मिला।
विज्ञापन

किसान दयाराम, रामप्रसाद, अवध बिहारी और संतोष सिंह ने बताया कि गेहूं की सिंचाई के बाद यूरिया के छिड़काव का समय है। शाखा प्रबंधक अमित वर्मा ने बताया कि 19 नवंबर को यूरिया प्राप्त हुई थी, जिसे किसानों में वितरित कर दिया गया। एरिया मैनेजर अनिल कुमार मौर्य ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही यूरिया का वितरण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें