फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर परिवारीजनों ने सीएचसी में काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय सीएचसी में मंगलवार रात एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो जाने से नाराज परिवारीजनों ने जमकर हंगामा काटा। परिवारीजनों ने न केवल चिकित्सक व वार्ड ब्वॉय के साथ हाथापाई की बल्कि सीएचसी के कमरों में तोड़फोड़ भी की। परिवारीजनों का आरोप था कि चिकित्सक की लापरवाही व गलत इलाज से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुची पुलिस ने परिवारीजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने चिकित्सक व फार्मासिस्ट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चिकित्सक और फार्मासिस्ट को थाने में बैठाया गया है। इससे चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों में गहरी नाराजगी है। नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने बुधवार को ओपीडी सेवा बंद रखी।
मंगलवार की रात कटसारी निवासी राधेश्याम तिवारी की पत्नी संतोषा देवी (60) की तबीयत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। ड्यूटी पर मौजूद एडिशनल डिप्टी सीएमओ डॉ. नित्यानंद ने उनका इलाज शुरू किया लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिवारीजन संतोषा को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे, उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होते ही परिवारीजन भड़क गए। परिवारीजनों ने एडिशनल डिप्टी सीएमओ डॉ. नित्यानंद चौधरी, फार्मासिस्ट बीडी आर्य और वार्ड ब्वॉय सहदेव से गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। तीमारदारों ने अस्पताल के कई कमरों में तोड़फोड़ भी की।
सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह, सीओ सुरेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक वंशराज पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने परिवारीजनों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। उसके बाद मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पति राधेश्याम तिवारी की तहरीर पर एडिशनल डिप्टी सीएमओ प्रशासन डॉ. नित्यानंद चौधरी एवं फार्मासिस्ट के विरुद्ध इलाज में लापरवाही से मौत होने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर चली गई।
बुधवार की सुबह यह जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य कर्मियों में नाराजगी फैल गई। अस्पताल के स्टाफ ने ओपीडी बंद कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता, वे ओपीडी सेवा बहाल नहीं करेंगे।
उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एचएन मौर्य की तरफ से भी कोतवाली में तहरीर दी गई है। तहरीर में अस्पताल में तोड़फोड़ करने एवं चिकित्सक व कर्मचारियों को अपमानित करने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल दूसरे पक्ष का मुकदमा अभी नहीं लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें