सुल्तानपुर। जिला जेल में विचाराधीन बंदी की मौत का मामला जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल के पास पहुंच गया है। बंदी के भाई ने मुकदमा दर्ज करने के लिए दी गई अर्जी को खारिज करने के सीजेएम के आदेश को चुनौती दी है। जिला जज ने जेलर सहित नौ आरोपियों को नोटिस जारी कर निगरानी अर्जी पर सुनवाई के लिए छह जून की तिथि नियत की है।
मोतिगरपुर थाने के बड़ौनाडीह भटपुरा गांव निवासी शुभम वर्मा की अमहट स्थित जिला जेल में तीन जून 2024 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बंदी के भाई शिवम वर्मा ने जेल प्रशासन पर विपक्षियों से मिलीभगत कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
शिवम ने जेलर नीरज श्रीवास्तव सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए अर्जी दी थी, जिसे पांच दिसंबर 2024 को सीजेएम ने खारिज कर दिया था। शिवम ने सीजेएम के आदेश को जिला जज की कोर्ट में चुनौती दी गई है।