आंधी से छप्पर गिर गया।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
दबने की ग्रामीण की मौत
इसके मलबे में दबने से रामबरन की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी श्यामलली (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें बल्दीराय सीएचसी से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। कुड़वार के पूरे शिव वंश निवासी महेंद्र तिवारी (20) पर घर के बगल स्थित बिजली का खंभा गिर पड़ा। गंभीर हालत में उन्हें कुड़वार सीएचसी पहुंचाया गया।
वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बंधुआकला के दाउदपुर निवासी अरविंद गुप्ता के घर के सामने जामुन की पेड़ की डाल आंधी के दौरान गिर पड़ी। डाल के नीचे दबने से उनकी पत्नी सुषमा देवी (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें लेकर परिजन सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अखंडनगर के बरामदपुर में स्व. विजय बहादुर के निर्माणाधीन मकान का छप्पर व छज्जा आंधी के दौरान गिर पड़ा, जिसके नीचे दबकर उनका पुत्र सुरेमन (8), भतीजा विकास (16) व किशन (11) गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरेमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य दोनों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजय के भाई अरुण ने बताया कि छप्पर गिरने से राजबहादुर की दो गाय व एक बकरी की भी मौत हो गई।
परिजन शोक में बैठे हुए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
आंधी में गिरा टीनेशड
वहीं, बल्दीराय के पूरे सुकाल तुलसीपुर निवासी बलराम यादव (65) आंधी के दौरान छप्पर के नीचे दबकर घायल हो गए। नंदौली निवासी शहनवाज (15) पेड़ की डाल गिरने से घायल हो गए।
घायलों को बल्दीराय सीएचसी से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। अमेठी जिले के चंदौकी शाहगढ़ निवासी बाइक सवार विनोद साहू (35) पर अलीगंज के पास एक पेड़ की डाल गिर पड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निकट के अस्पताल पहुंचाया गया।
बंधुआकला के चौदहवा मोहल्ले में आंधी के दौरान नीम का पेड़ मुन्नीलाल कोरी के मकान पर गिर पड़ा। इस दौरान उनकी पत्नी धनऊ (45) व सुनैना (09) घायल हो गईं। घायलों को निकट स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।