फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान गए रूठे नेताजी: आखिरकार खत्म हुई सपा के भीम की नाराजगी, अखिलेश के इस ऑफर पर बनी बात; मिलीं ये जिम्मेदारी

Thu, 09 May 2024 12:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

टिकट कटने से रूठे सपा के भीम निषाद मान गए हैं। अब वो पार्टी का प्रचार करेंगे। उन्हें संगठन में राष्ट्रीय पद मिल गया है। साथ ही विधानसभा चुनाव में टिकट का ऑफर भी मिला है। करीबी जिलों के निषाद बाहुल्य क्षेत्रों में वो प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव के लिए पहले प्रत्याशी घोषित किए गए भीम निषाद की नाराजगी आखिरकार खत्म हो गई है। पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाने का वादा किया है। साथ ही उन्हें संगठन में प्रदेश सचिव से पदोन्नति देकर राष्ट्रीय सचिव बना दिया गया है। 
विज्ञापन


ऐसे में भीम निषाद अब पार्टी का प्रचार करने को राजी हो गए हैं। वे अब सुल्तानपुर समेत आसपास के निषाद बाहुल्य क्षेत्रों में पार्टी के लिए काम करेंगे। भीम निषाद का टिकट काटकर जब से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम भुआल निषाद को टिकट दिया था, तब से ही भीम निषाद बेहद नाराज थे। 

उन्होंने पार्टी में रहते हुए इस फैसले का खूब विरोध किया था और सपा मुख्यालय पर भी धरना प्रदर्शन किया था। इसी बीच उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगने लगी थीं। 
विज्ञापन


करीब आठ महीने से सुल्तानपुर में प्रचार कर रहे भीम निषाद की मजबूत पकड़ को देखते हुए यह माना जा रहा था कि यदि वह विरोध करेंगे तो पार्टी को करारा झटका लग सकता है। बुधवार को भीम निषाद ने फोन पर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जहां भी आवश्यकता होगी पार्टी का प्रचार करेंगे। 

उन्हें सुल्तानपुर के अलावा आजमगढ़, अंबेडकरनगर और गोरखपुर में भी प्रचार करने का दायित्व मिला है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अनुशासित तरीके से पार्टी में अपनी बात रखी थी। वे पार्टी हित के लिए लगातार काम करते रहेंगे।
विज्ञापन

प्रत्याशी को बड़ी राहत
एकबारगी बगावत की ओर बढ़ रहे भीम निषाद यदि सपा से बगावत करते तो शायद सुल्तानपुर में पार्टी का सारा दांव फेल हो जाता। निषाद मतों पर पार्टी जो एकाधिकार बनाना चाह रही है। वह टूट सकता था। ऐसे में अब सपा प्रत्याशी समेत पार्टी के रणनीतिकारों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें