फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2027: आजाद समाज पार्टी ने सुल्तानपुर सीट पर अनीस अहमद को उतारा, 2021 में पार्टी में शामिल हुए थे

Mon, 21 Sep 2026 08:32 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

आजाद समाज पार्टी ने यूपी चुनाव 2027 के लिए सुल्तानपुर सीट पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अनीस अहमद को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
अनीस अहमद खान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2027 के विधानसभा चुनाव के लिए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सुल्तानपुर विधानसभा सीट से अनीस अहमद खान को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की ओर से जारी सूची में उनका नाम शामिल है।
विज्ञापन


अनीस अहमद ने वर्ष 2021 में आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली थी। उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीत के लिए प्रयास करेगी।

पार्टी ने प्रदेश में 42 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सूची में शामिल सभी प्रत्याशियों को पार्टी प्रभारी भी बनाया गया है।

बसपा ने इम्तियाज अहमद भुट्टो को बनाया प्रत्याशी
इसके पहले, हुजन समाज पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सुल्तानपुर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बसपा ने इम्तियाज अली भुट्टो को उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने की। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि आज दिनांक 21-09-2026 को मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में बहुजन समाज पार्टी द्वारा एक अति महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें विधानसभा सुल्तानपुर से प्रभारी/प्रत्याशी के रूप में इम्तियाज अहमद भुट्टो जी को घोषित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में शामिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें