फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 केंद्रों पर होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति की ओर से प्रस्तावित 128 केंद्रों की सूची में से 120 विद्यालयों को केंद्र बनाने पर अपनी मुहर लगा दी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर वर्ष 2021 की परीक्षा के लिए 120 केंद्रों की सूची प्रदर्शित हुई है। इसमें पांच राजकीय, 56 सहायता प्राप्त व 59 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2021 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 113 केंद्रों की अनंतिम सूची भेजी थी। अनंतिम सूची के सापेक्ष माध्यमिक शिक्षा विभाग को 142 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। इसमें से 61 विद्यालयों ने अपने स्कूल को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की थी। साथ ही 61 विद्यालयों ने अपने परीक्षार्थियों के केंद्र अधिक दूर भेज दिए जाने पर आपत्ति जताई थी। सात विद्यालयों ने धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित किए जाने की शिकायत की थी। पांच विद्यालयों ने धारण क्षमता से अधिक छात्र आवंटन व दूरी को आधार बनाते हुए शिकायत की थी। तीन विद्यालयों ने आपसी वैमनस्यता को लेकर दूसरे विद्यालय में छात्रों को आवंटित नहीं करने की मांग रखी थी। वहीं, पांच विद्यालयों ने केंद्र निर्धारित नहीं किए जाने की मांग की थी। केंद्र निर्धारण के लिए गठित जनपदीय समिति की बैठक में पूर्व में 128 केंद्र बनाने पर सहमति हुई थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 120 केंद्रों को हरी झंडी दे दी है। पिछले साल कुल 109 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं हुई थीं। इस बार कोविड-19 के कारण उसमें 10 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए 120 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पांच राजकीय विद्यालय, 56 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय व 59 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें