फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक सिंह अध्यक्ष, अरविंद बने जिला मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के दो दिवसीय अधिवेशन में अशोक कुमार सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष व डॉ. अरविंद कुमार सिंह को जिला मंत्री चुना गया। सम्मेलन में संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल व जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का शुुभारंभ शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने किया। विधायक सूर्यभान सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। सम्मेलन में अशोक कुमार सिंह को जनपदीय अध्यक्ष व डॉ. अरविंद कुमार सिंह को जिला मंत्री चुना गया। दोनों नेताओं के साथ आरपी सिंह, उदय पाल सिंह व राजकुमार पाठक को मिलाकर एक समिति का गठन किया गया, जो अन्य पदाधिकारियों के नाम की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें