फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अगस्त तक भरे जाएंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा फॉर्म पांच अगस्त तक भरे जाएंगे। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शामिल होने वाले संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड होंगे। 16 अगस्त तक छात्र-छात्राएं 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से आयोजित यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2021 के लिए आवेदन पत्र पांच अगस्त तक लिए जाएंगे। संस्था के प्रधानाचार्य की ओर से प्राप्त छात्र-छात्राओं का परीक्षा शुल्क एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है।
कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है। 10 अगस्त के बाद प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है।
विज्ञापन

विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण की सूचना परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित है। वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरणों की चेक लिस्ट प्राप्त कर संस्था की ओर से जांच करने की अवधि 21 अगस्त से 30 अगस्त निर्धारित है।
इस दौरान वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का अपडेशन नहीं हो सकेगा। ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरणों में संशोधन के लिए एक से 10 सितंबर की अवधि निर्धारित की गई है। इस अवधि में किसी नवीन छात्र-छात्रा का विवरण अपलोड नहीं किया जा सकेगा।
हाईस्कूल के संस्थागत छात्र-छात्राओं के लिए 500 रुपये व व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के लिए 700 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। इंटरमीडिएट में संस्थागत छात्र-छात्राओं के लिए 600 रुपये व व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के लिए 800 रुपये शुल्क निर्धारित है। इसके अतिरिक्त अंकपत्र शुल्क व व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के लिए अग्रसारण शुल्क भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें