फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। बढ़ौनाडीह बाजार में शनिवार सुबह मंदिर की सफाई कर पैदल लौट रहे सब्जी विक्रेता को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बाजार में स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए प्रदर्शन किया। एसओ के समझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

बढ़ौनाडीह बाजार में सब्जी विक्रेता रामनाथ (50) मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। रामनाथ प्रतिदिन बाजार स्थित पांडेयबाबा ब्रह्मधाम की सफाई करने जाते थे। शनिवार सुबह भी रामनाथ मंदिर में सफाई करने गए थे। पैदल ही घर लौटते समय बाजार में अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया।
रामनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर एकत्र हुए लोगों ने ब्रेकर बनवाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसओ शिव कुमार ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। रामनाथ के परिवार में पत्नी सुशीला देवी, बेटी आरती, नंदिनी के साथ इकलौता बेटा विपिन कुमार है। रामनाथ की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें