सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मेनका गांधी तीन दिवसीय दौरे पर 11 जनवरी को आएंगी। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद सड़क मार्ग से होते हुए जिले में पहुंचेंगी। शाम को एक तेरहवीं संस्कार में हिस्सा लेने के बाद शहर स्थित अस्थायी आवास पर रात्रि विश्राम करेंगी।
12 जनवरी को युवा महोत्सव दिवस के साथ पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी। 13 जनवरी को धनपतगंज क्षेत्र में आयोजित चौपाल, कंबल वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए दिल्ली लौट जाएंगी। सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने बताया कि सांसद के दौरे को लेकर तैयारियां चल रही हैं।