फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से होंगी विश्वविद्यालय की स्थगित हुई परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्घ महाविद्यालयों में स्नातक एवं परास्नातक के अंतिम वर्ष की स्थगित परीक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होंगी। परीक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन करते हुए परीक्षा में विद्यार्थियों को शामिल कराने का निर्देश विश्वविद्यालय ने दिया है।
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्घ महाविद्यालयों में वर्ष 2020 की वार्षिक परीक्षाएं कोविड-19 की वजह से स्थगित हो गई थीं। शासन के निर्देश पर विश्वविद्यालय ने 15 सितंबर से परीक्षाओं के आयोजन का निर्देश दिया है। स्थगित परीक्षाओं में से बीए भाग-3, बीएससी कृषि भाग-4, बीएससी होम साइंस भाग-3 व परास्नातक की कक्षाओं के फाइनल ईयर की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
गनपत सहाय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्र, केएनआईपीएसएस के प्राचार्य डॉ. राधेश्याम सिंह, संत तुलसीदास पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने कोविड-19 के दृष्टिगत जारी शासन के निर्देश के मुताबिक परीक्षाएं कराने का निर्देश दिया है। परीक्षार्थी पीने के लिए साथ में पानी की बोतल खुद ले जाएंगे। मास्क पहनकर ही परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के पूर्व परीक्षा कक्ष को सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें