फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 10 हजार कनेक्शन धारकों को निर्बाध जलापूर्ति जल्द

Sat, 22 Mar 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुुल्तानपुर। जल निगम की ओर से शहर में अमृत योजना के तहत करीब 10 हजार से अधिक नए कनेक्शन किए गए। इन कनेक्शनधारकों को निर्बाध जलापूर्ति अभी नहीं मिल सकी है। इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने सर्वे शुरू कराया है। उन्हेें नगर पालिका की ओर से आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन


अमृत योजना के अंतर्गत जल निगम ने शहर को पांच जोन में बांटकर करीब 10 हजार नए कनेक्शन किए थे। इसमें सिविल लाइंस, सीताकुंड, विवेकनगर, बढ़ैयावीर, दरियापुर, शास्त्रीनगर, नरायनपुर, पयागीपुर समेत अन्य स्थानों पर कनेक्शन किए गए। कनेक्शन तो कर दिए गए, लेकिन जल निगम की उदासीनता से एक भी घर में पानी की आपूर्ति नहीं की जा सकी है। इन लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जलापूर्ति करनी पड़ रही है।

शहर वासियों ने निर्बाध जलापूर्ति दिलाने के लिए नगर पालिका ने सर्वे का कार्य शुरू किया है। नगर पालिका की ओर से वार्डवार कर्मचारियोें की टीम बनाई गई है, जो नए कनेक्शनों का सर्वे कर रही है। इसी माह सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे पूरा होते ही जलापूर्ति में आने वाली समस्या का निस्तारण करवाया जाएगा।
विज्ञापन


सर्वे पूरा होते ही जलापूर्ति कराई जाएगी : नगर पालिका के अधीशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि सर्वे में पता चला है कि सर्वे पूरा होते ही अड़चनों को दूर करके कनेक्शनधारकाें को जलापूर्ति की व्यवस्था सुुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें