फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी एलईडी चुराते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वर्दीधारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बजरंग नगर चौराहे के पास एक मिठाई की दुकान के बाहर लगे एलईडी बल्ब को चुराते हुए रविवार की रात एक संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उसने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। पीड़ित व्यवसायी ने कैमरे की फुटेज पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के मझिलेगांव रामपुर गांव निवासी राजमणि वर्मा की लखनऊ-वाराणसी हाईवे के किनारे स्थित बजरंगनगर चौराहे के पास मिठाई की दुकान है। शनिवार की शाम वे दुकान बंद कर घर चले गए।
रविवार की सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि सामने लगे दो एलईडी बल्ब गायब थे। दुकानदार ने दो नए बल्ब लाकर उस स्थान पर लगा दिया। सोमवार को जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो देखा की दोनों नए बल्ब फिर गायब थे।
विज्ञापन

उसके बाद दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया तो देखा कि पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति बल्ब की चोरी कर रहा है। पीड़ित ने कैमरे की फुटेज पु लिस को सौंपी है। इस बाबत एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें