कादीपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास रविवार शाम सूरापुर की तरफ जा रही जीप साइकिल सवार से टकरा गई। साइकिल से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर जीप पलट गई। दुर्घटना में साइकिल पर सवार सुभाष बिंद (40) निवासी पड़ेला कोतवाली कादीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जीप सवार दीपक अग्रहरि (22), मंगलदीप माली (42) निवासीगण सरैया कमौरा कोतवाली कादीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कादीपुर ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। जीप की रफ्तार अधिक थी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है। (संवाद)