रिक्शा से पुस्तकों की ंबोरियां लदवाकर लेकर जाते अधिकारी।
लंभुआ (सुल्तानपुर)। जिले के भदैंया विकास खण्ड में तैनात परिषदीय स्कूल के शिक्षक ने 12 बोरी सरकारी पाठ्य पुस्तक कबाड़ी को बेच डाली। रविवार को काफी मात्रा में कबाड़ की दुकान पर पहुंचीं पाठ्य पुस्तकें से बेसिक शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। बीईओ ने बरामद पाठ्य पुस्तक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रविवार को सर्वोदय चौराहे के नजदीक मौजूद एक कबाड़ की दुकान पर कुछ लोगों ने 12 बोरी पाठ्य पुस्तक पड़ी देखी। बोरी खुली होने पर पाठ्य पुस्तकें बिखरी हुईं थीं। किसी ने खंड शिक्षा अधिकारी को इसकी जानकारी दी। आनन-फानन में ई रिक्शा से 12 बोरी पाठ्य पुस्तकें बीआरसी पहुंचाई गई।
बीईओ अजय सिंह ने राणानगर (बूधापुर) निवासी व कबाड़ खरीदार कृष्णकांत अग्रहरि से पूछताछ की तो उसने बताया कि पुस्तकें गांव के बेसिक शिक्षक अजय भाष्कर से खरीदी गई हैं। अजय भदैंया के कंपोजिट विद्यालय केनौरा में तैनात हैं। इसमें ज्यादातर पाठ्य पुस्तक मौजूदा शैक्षिक सत्र की हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।