सुल्तानपुर। खेत जा रही एक युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने अपने चाचा के साथ मिलकर सामूूहिक दुराचार किया। घर पहुंची युवती ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर आरोेपी चाचा और भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती मंगलवार को खेत जा रही थी। रास्ते में गांव के ही विशाल ने अपने चाचा राम धीरज के साथ उसे रोक लिया। दोनों ने युवती के साथ सामूहिक दुराचार किया। किसी तरह से घर पहुंची युवती ने परिवारीजनों से रोते हुए आपबीती सुनाई।
पीड़िता के साथ थाने पहुंचे परिवारीजनों ने चाचा और भतीजे के खिलाफ तहरीर दी। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने राम धीरज और विशाल (चाचा-भतीजा) के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।