फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन युवक पाए गए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार को तीन युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों युवक परदेसी हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है। नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 175 हो गई है।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि जांच के लिए लखनऊ भेजे गए 119 सैंपलों में 116 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें कोविड केयर सेंटर में भर्ती पांच मरीजों की रिपोर्ट भी शामिल है।
तीन युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। बताया कि मोतिगरपुर के खैरहा गांव निवासी दो युवक पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक युवक 15 मई को ट्रक से मुंबई से घर पहुंचा था जबकि दूसरा युवक मुंबई से सात जून को प्राइवेट बस से चलकर नौ जून को गांव पहुंचा था।
विज्ञापन

धनपतगंज के पूरे विसैन गांव निवासी एक युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। युवक 15 जून को दिल्ली से घर पहुंचा है। तीन नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 175 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि अभी तक 115 मरीज स्वस्थ व पांच की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में 55 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें