फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के बाद घर-दफ्तर लबालब

Sat, 16 Jul 2016 12:58 AM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
गौरीगंज शहर के अहिरनपुर संपर्क मार्ग पर जमा बरसात का पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जुलाई माह में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार दोपहर तेज बारिश हुई। बरसात से शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बरसात से जहां डीपीआरओ सहित कई सरकारी कार्यालयों के अंदर पानी घुस गया वहीं कुछ मोहल्लों में घरों की देहरी तक पानी पहुंच गया।
विज्ञापन


बरसात ने शहर में सफाई के अभाव में चोक नालियों की पोल भी खोल दी। भीषण गर्मी व उमस से परेशान लोगों को शुक्रवार दोपहर आकाश में उमड़े बादलों ने राहत दी। तेज बरसात के बाद शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।

शहर स्थित डीपीआरओ कार्यालय के बरामदे तक पानी भर गया वहीं डीआईओएस कार्यालय, बीएसए कार्यालय सहित कई अन्य दफ्तर परिसर जलमग्न हो गए। सबसे खराब स्थिति कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल कटरालालगंज जाने वाले संपर्क मार्ग की है।
विज्ञापन


यहां जलभराव का आलम यह है कि लोगों को जूता उतारने के बाद पैंट मोड़कर या फिर बाइक के सहारे अंदर जाना पड़ रहा है। शहर के अहिरनपुरवा, चौक, सब्जीमंडी व डाकखाना के आस-पास के कई मोहल्लों में मकान की देहरी तक पानी पहुंच गया।

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण शहर से होकर गुजरने वाला रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग भी बरसात के दौरान लबालब रहा। तेज बरसात ने शहर की नालियों को साफ-सुथरा बनाए रखने के नगर पालिका परिषद के दावों की पोल भी खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें