फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे उमाशंकर मिश्र: राहुल

Wed, 31 Aug 2016 10:29 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
देर रात राहुल पहुंचे अमेठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं अमेठी सांसद राहुल गांधी बुधवार रात अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने दिवंगत कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंडित उमाशंकर मिश्रा के आवास पर परिवारीजनों को सांत्वना दी। कहा कि उमाशंकर मिश्र कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। ईमानदारी के साथ पार्टी में रहे।
विज्ञापन


पार्टी को मजबूत बनाने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि हम सब उनके परिवार के साथ हैं। चार जुलाई 2016 को रायबरेली कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमाशंकर का निधन हो गया था। 

अमेठी संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन सांसद राहुल गांधी रात करीब 8.30 बजे शहर के घंटाघर स्थित दिवंगत कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा के आवास पर पहुंचे और उनके बेेटे प्रहलाद मिश्रा समेत अन्य परिवारीजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारीजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। राहुल ने कहा कि उमाशंकर मिश्र का निधन पार्टी के लिए बड़ी क्षति है और इसकी भरपाई करना मुश्किल है।
विज्ञापन


उन्होंने हमेशा पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया है। राहुल उनके घर करीब 20 मिनट तक रुके। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। इसके बाद वे सीधे अमेठी के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा भी मौजूद रहे। राहुल के शहर आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें