फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल बताएं गायत्री के साथ  क्या सुलूक हो: उमा भारती

Sun, 19 Feb 2017 10:44 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
भाजपा के लिए मांगा समर्थन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केेंद्रीय जल संसाधन विकास मंत्री उमा भारती ने कहा कि गैंगरेप के आरोपी कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर कार्रवाई सांसद डिंपल यादव तय करें। कहा कि गायत्री का मामला डिंपल यादव के लिए परीक्षा की घड़ी है। उनको बताना चाहिए कि गायत्री के साथ क्या सुलूक हो। वे रविवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र की सुरेश नगर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रही थीं।
विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की लहर में डूबने के डर से सपा-कांग्रेस ने एक दूसरे का हाथ पकड़ लिया है। केंद्र सरकार की ओर से गोमती नदी की सफाई कराने के लिए भेजे गए पैसे को प्रदेश सरकार ने खर्च कर दिया है। नदी की सफाई के बजाय उसके किनारों की सफाई हुई है। नदी के किनारे की जमीन को भू-माफिया ने कब्जा कर लिया है। उमा ने नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमकर बचाव किया। कहा, नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके व्यवस्था  परिवर्तन की क्रांति बिना खून बहाए की है। सभी दलों के लोगों ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री की आलोचना कर उनका अपमान किया है।

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब गरीबी  दूर हो गई है तो लोगों को मनरेगा की जरूरत क्यों पड़ रही है। 72 सालों में  कांग्रेस लोगों को रोजगार नहीं दे पाई है। उप्र में विकास नहीं हो रहा है। यहां पर जातिवादी राजनीति हो रही है। उत्तर प्रदेश भारत में सबसे ज्यादा पिछड़ गया है। मुस्लिम वोटों के सहारे सपा-बसपा सरकार बनाने का घमंड करती है। मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करने पर कहा कि भाजपा में नेताओं की कमी नहीं है। राजनीति में कभी चेहरा छुपाकर वार किया जाता है तो कभी चेहरा सामने लाकर। भगवान राम ने बालि का वध चेहरा छुपाकर और रावण का वध चेहरा सामने लगाकर किया था।
विज्ञापन


कहा कि उप्र में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनेगी। राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है तो वे तो फटा कुर्ता दिखाते हैं। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य बबिता तिवारी, श्याम बहादुर पांडेय, अशोक यादव, विहिप जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, प्रणव ओझा, नित्यानंद तिवारी, रमाकीर्तन तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें