फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विरसिंहपुर अस्पताल में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड जांच

Sun, 13 Jul 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। विरसिंहपुर के 100 बेड अस्पताल में शनिवार को अल्ट्रासाउंड की जांच शुरू हुई। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने फीता काटकर जांच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड जांच शुरू होने से मरीजों को 30 किमी दूर जिला मुख्यालय या निजी पैथोलॉजी पर भटकने से निजात मिलेगी। सीएमएस डॉ. राजकमल चौरसिया ने बताया कि अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक उपलब्ध रहेगी।
विधायक ने कहा कि अल्ट्रासाउंड जांच शुरू होने से मरीजों के धन व समय दोनों की बचत होगी। आधुनिक तकनीक से युक्त मशीन गर्भवतियों व गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच में उपयोगी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें