फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 15 केंद्रों पर दिव्यांग विद्यार्थियों के बनेंगे यूडीआईडी कार्ड

Thu, 06 Aug 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में कक्षा एक से 12 तक अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) विद्यार्थियों के लिए यूनीक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड बनाने को 11 अगस्त से 3 नवंबर तक 15 स्थानों पर मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित होंगे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत 14 ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) और नगर क्षेत्र में मेडिकल बोर्ड दिव्यांग बच्चों का परीक्षण कर यूडीआईडी कार्ड की प्रक्रिया पूरी करेगा। संबंधित विकासखंड के विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि पर सुबह 10:30 बजे अपने अभिभावक के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र लेकर कैंप में पहुंचना होगा।
पहला शिविर 11 अगस्त को अखंडनगर में लगेगा। इसके बाद पीपी कमैचा, बल्दीराय, लंभुआ, धनपतगंज, मोतिगरपुर, भदैंया, करौंदीकला, कादीपुर, जयसिंहपुर, कूरेभार, दोस्तपुर, कुड़वार, दूबेपुर और 3 नवंबर को नगर क्षेत्र में अंतिम शिविर आयोजित होगा। जिला समन्वयक श्याम सुंदर ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और स्पेशल एजुकेटर्स को पात्र बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें