फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अलग अलग जगहों पर हुए हादसों में जिले के दो युवकों की मौत

Wed, 11 Jun 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। जिले के दो युवकों की परदेस में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में मौत गई। इटकौली निवासी अलीम 29 मई को रोजी-रोटी के सिलसिले में गुड़गांव गए थे। वे एक खाद्य पदार्थ बनाने वाली कंपनी में कार्य करते थे। शनिवार रात कंपनी के कचरा टैंक में गिरने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने सोमवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अलीम अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। परिवार में उनकी पत्नी आयशा, पुत्री अनबिया और एक नवजात पुत्री है।
दूसरी घटना माघवपुर छतौना गांव से जुड़ी है। गांव निवासी अमर विश्वकर्मा अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते थे। वह बाइक से घर लौट रहे थे। रविवार को कानपुर पनकी के पास पहुंचे थे कि सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। मेडिकल काॅलेज लखनऊ में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को परिजन बेहतर उपचार के लिए अमर को निजी अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। मृतक के पिता लल्लू विश्वकर्मा के प्रार्थनापत्र पर मंगलवार को पंचनामा कर गोसाईगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें