सुल्तानपुर। शहर में पर्यावरण पार्क के पास संदिग्ध हालात में टहल रहे दो युवकों को पुलिस ने एक पिस्टल, एक तमंचा व कारतूस के साथ किया है।
सीओ सिटी सतीश शुक्ल ने बताया कि बुधवार देर रात नगर कोतवाल केबी सिंह पुलिस टीम के साथ शहर में रात्रि गश्त पर निकले थे। पर्यावरण पार्क के पास टहल रहे दो युवकों को पुलिस ने संदिग्ध हालत में देखा तो रोककर पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान दोनों युवकों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश भी की। मगर पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।
तलाशी में एक पिस्टल, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों युवकों को कोतवाली लाकर पूछताछ की तो उनकी पहचान अरबाज निवासी घरहा खुर्द प्यारे पट्टी रोड थाना कोतवाली नगर और मोहम्मद अमन निवासी बजूपुर थाना कोतवाली देहात जिला सुल्तानपुर के रूप में की गई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर बृहस्पतिवार को उनका चालान कोर्ट भेज दिया गया।