फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खेलते समय बाल्टी में डूबा दो साल का मासूम, मौत

Fri, 04 Apr 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। कस्बे में बृहस्पतिवार शाम घर में खेल रहा दो साल का बच्चा पानी भरी बाल्टी में डूब गया। कुछ देर बाद घरवालों को जानकारी हुई। बच्चे को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी नितिन अग्रहरि का इकलौता बेटा रुद्र घर में खेल रहा था। खेलते खेलते वह घर के आंगन में पानी से भरी बड़ी बाल्टी में गिर गया। उस वक्त आंगन में कोई नहीं था। कुछ देर बाद घरवाले आंगन में पहुंचे तो बच्चे को बाल्टी में डूबा देखा। आनन-फानन बच्चे को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गमगीन परिवारीजन ने रात में ही बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें