फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur : युवक की गोली मारकर हत्या, हाथ चीरते हुए पेट में धंसी गोली: अंबेडकरनगर के हिस्ट्रीशीटर पर शक

Fri, 04 Apr 2025 12:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर

सार

Murder in Sultanpur: सुल्तानपुर में रात के दस बजे करीब एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आक्रोशित परिवार ने शव को सड़क रखा तो पुलिस से उनकी कहासुनी हुई। 
 
विज्ञापन
अस्तपाल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के कादीपुर मलिकपुर नोनरा गांव के पास बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे घर के पास टहल रहे राकेश (22) पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वारदात में अंबेडकरनगर के हिस्ट्रीशीटर की भूमिका सामने आ रही है, जिससे दिसंबर 2024 में राकेश का विवाद हुआ था।

विज्ञापन


मलिकपुर नोनरा निवासी राकेश बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे घर के पास टहल रहे थे, तभी बाइक से आए बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। राकेश के दोनों हाथों में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़े। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इसके पहले ही हमलावर वहां से भाग निकले। राकेश को आननफानन सीएचसी लाया गया। एक गोली हाथ को चीरते हुए पेट में घुस गई थी, इसलिए राकेश को रेफर कर दिया गया। रात करीब 11 बजे राकेश को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक 26 दिसंबर 2024 को अंबेडकरनगर के हिस्ट्रीशीटर के साथ राकेश का विवाद हुआ था, जो मलिकपुर नोनरा दूध बेचने आता था। उसी ने राकेश पर हमला किया है। पीड़ित के परिवार के लोग भी उसी हिस्ट्रीशीटर का नाम ले रहे हैं। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें