फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: करंट से दो महिलाओं की मौत, युवती झुलसी

Fri, 01 Aug 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़/चांदा(सुल्तानपुर)। जिले में अलग-अलग स्थानों पर करंट की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवती झुलस गई। युवती को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शिवगढ़ के कन्धईपुर निवासी गुल मोहम्मद की पत्नी जरीना (28) बृहस्पतिवार सुबह स्विच बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रही थीं। इस दौरान वह पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने की कोशिश में ननद राकिया (22) भी करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों ने दोनों को जब तक करंट से अलग किया, जरीना की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसी राकिया को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। जरीना की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दूसरी घटना चांदा के सोनावा गांव की की है। गांव निवासी शमशीर शाह (32) बृहस्पतिवार सुबह अपने घर में स्विच बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रही थीं। तभी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से पति मुश्ताक शाह सहित घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली संसाधनों के इस्तेमाल में बरतें सावधानी
- गीले हाथों से स्विच या उपकरण न छुएं, इससे करंट लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
- पुराने तारों और प्लग की जांच करें, कटे-फटे या घिसे तार और ढीले प्लग बरसात में जानलेवा साबित हो सकते हैं। इन्हें समय रहते बदलवाना बेहद जरूरी है।
- घर के सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे इनवर्टर, मिक्सर, टीवी आदि को पानी की पहुंच से दूर और सुरक्षित स्थान पर रखें।
- बारिश के दौरान बार-बार बिजली जाने-आने से उपकरणों को नुकसान हो सकता है। इसके लिए वोल्टेज स्टेबलाइजर का उपयोग करें।
- बिजली जाते ही फैन, लाइट, चार्जर आदि को बंद कर दें ताकि बिजली आने पर झटके या शॉर्ट सर्किट से बचा जा सके।
- मकान की इलेक्ट्रिकल ग्राउंडिंग, अर्थिंग की समय-समय पर जांच कराएं, ताकि उपकरणों में लीकेज करंट से सुरक्षा बनी रहे।
- बच्चों को समझाएं कि बारिश के समय गीली जगहों में न खेलें और बिजली उपकरणों से दूर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें