फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शहर में दो महिलाओं से हुई टप्पेबाजी, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 02 Jul 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में इन दिनों महिला टप्पेबाजों का गिरोह सक्रिय है। बीते तीनों दिनों में टप्पेबाज महिलाओं के गिरोह ने एक गृहिणी व एक शिक्षिका को शिकार बनाया। पीड़ितों के जेवर छीनकर टप्पेबाज महिलाएं भाग निकलीं। दोनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के दरियापुर निवासी विनोद सोनी की पत्नी अंजू सोनी के मुताबिक सोमवार सुबह 11.15 बजे मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के पास गई थीं। तभी चार अज्ञात महिलाएं उनके साथ ई-रिक्शे में बैठी थीं। इसी बीच एक महिला उनकी सोने की चेन खींचकर भागी। ई-रिक्शे पर मौजूद तीन अन्य महिलाएं भी भाग निकलीं। उन्होंने बताया कि तीनों महिलाएं पूजा का नाम ले रही थीं।
शहर हथियानाला, विनोबापुरी निवासी वंदना सिंह सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंदनगर में शिक्षिका हैं। उनके मुताबिक वह गत 27 जून दोपहर अपने विद्यालय से घर जाने के लिए ई-रिक्शे से निकलीं। बस स्टेशन के बाहर से गुजरते समय अचानक ई-रिक्शा पर तीन औरतें और एक युवती बैठी। वह लोग उनके साथ बार-बार धक्का-मुक्की कर रही थीं। इसी बीच उनका मंगलसूत्र चोरी हो गया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर बुधवार को अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें