फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर दो कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त

Sat, 18 Mar 2017 10:47 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन शनिवार को बल्दीराय क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर दो कक्ष निरीक्षकों के बीच विवाद एवं कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में डीआईओएस ने दोनों को कार्यमुक्त कर दिया। तीसरे दिन पहली पाली में 273 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन


बल्दीराय विकासखंड क्षेत्र के भीष्म शाह इंटर कॉलेज रैंचा भवानीगढ़ में कक्ष संख्या सात एवं आठ में शिक्षक सुधीर कुमार शुक्ला एवं रामकुमार यादव कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी कर रहे थे। इसमें से कक्ष संख्या सात में ड्यूटी कर रहे सुधीर कुमार शुक्ला ने कक्षा संख्या आठ में ड्यूटी कर रहे रामकुमार यादव का वीडियो बना लिया।

आरोप है कि कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के दौरान किसी परीक्षार्थी की मदद कर रहे थे। मामले की शिकायत होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने जांच कराई तो मामला आपसी विवाद का पाया गया।
विज्ञापन


डीआईओएस ने दोनों को कक्ष निरीक्षक के दायित्व से कार्यमुक्त कर दिया। उधर, शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल वाणिज्य में नामांकित 315 में से पांच एवं इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र प्रथम में नामांकित 4101 में से 267 ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। वाणिज्य तथा भूगोल प्रथम के नामांकित आठ में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें