सुल्तानपुर। प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में एमजीएस इंटर कॉलेज के दो भाइयों भूपेंद्र व देवेंद्र निषाद ने गोल्ड जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को विद्यालय में पहुंचने पर दोनों का सम्मान किया गया। यह प्रतियोगिता 22 व 23 अक्तूबर को ई थी। प्रतियोगिता में भूपेंद्र निषाद ने 100 मीटर ब्रस्ट स्ट्रोक इवेंट मे प्रथम, 200 मीटर आईएम इवेंट में द्वितीय, 400 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके भाई देवेंद्र निषाद ने 100 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में प्रथम, 50 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में तृतीय, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में दोनों भाइयों ने छह पदक जीता।
इस मौके पर प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता राजेश कुमार कनौजिया, अध्यक्ष संजय सिंह, प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, दिलीप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रवि शंकर, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर यादव, आलोक सिंह रोहन, राकेश सिंह, अशोक, दीपक विपिन मिश्र, जिला ओलंपिक सचिव पंकज दुबे, जिला वालीबॉल संघ कोषाध्यक्ष मुनेंद्र मिश्रा, राहुल तिवारी ने खुशी जताई।- संवाद