एसटीएफ के इंस्पेक्टर अनिल सिंह और शमशेर सिंह टीम के साथ कोतवाली देहात क्षेत्र के सामने मंगलवार दोपहर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस बीच दिल्ली-वाराणसी बस में सवार युवक-युवती के बैग की तलाशी में पांच किलो 528 ग्राम चरस बरामद हुआ। उनकी पहचान संतोष कुमार झा निवासी बडबडूवाडी जिला सुपौल, बिहार और शिखा वर्मा निवासी कंदवा थाना चितईपुर जिला वाराणसी के रूप में हुई। दोनों चरस को वाराणसी ले जा रहे थे। कोतवाली देहात पुलिस ने वाराणसी एसटीएफ प्रभारी अनिल सिंह की तहरीर पर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पता किया जा रहा है कि वह चरस कहां से ला रहे थे और वाराणसी में किसे सप्लाई करने वाले थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में देहात कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह, एसटीएफ के मनीष श्रीवास्तव, अरविंद पाठक, आलोक राय, अवनीश सिंह, अजय जायसवाल व राजेश कुमार भी शामिल रहे।