बल्दीराय ब्लॉक के दो उचित दर विक्रेताओं को राशन वितरण में अनियमितता का दोषी पाया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में पुष्टि होने पर दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। पात्रों को नजदीकी दुकान से राशन लेने को कहा गया है।
बल्दीराय ब्लॉक की नरसड़ा व गोविंदपुर गांव के सरकारी दुकानदार पर लंबे समय से राशन कालाबाजारी का आरोप लग रहा था। बीपीएल व अंत्योदय योजना के पात्रों को लक्ष्य के सापेक्ष अनाज दिए जाने की आपूर्ति विभाग से गोपनीय जांच कराई गई। जांच में रियायती दर के गेहूं, चावल और चीनी वितरण में गड़बड़ी पाई गई।
क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर एसडीएम सदर रतीभान वर्मा ने दोनों दुकानों को सस्पेंड कर दिया है। नरसड़ा की दुकान को दुर्गापुर और गोविंदपुर की दुकान को सुखबहेरी गांव से संबद्ध कर दिया गया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अजय सिंह नेे बताया कि रोस्टर के तहत ही संबद्ध दुुकान से एपीएल, बीपीएल व अंत्योदय योजना के पात्रों को अनाज दिया जाएगा।