फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद रूट के सिग्नल दो घंटे रहे फेल

Sat, 01 Aug 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे की दूरसंचार केबल में खराबी आने से शुक्रवार की रात सवा दो घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। रूट के सिग्नल फेल होने से प्रयाग पैसेंजर कूरेभार स्टेशन के होम सिग्नल पर खड़ी रही। इस बात को लेकर यात्रियों में गुस्सा रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार रात अचानक कूरेभार रेलवे स्टेशन के निकट सिग्नल और दूरसंचार की बिछाई गई केबल में तकनीकी खराबी आ गई। सुल्तानपुर व चौरे बाजार स्टेशन से संपर्क टूटने से रूट के सिग्नल फेल हो गए।

फैजाबाद से प्रयाग जा रही पैसेंजर गाड़ी को कूरेभार स्टेशन के निकट रोक दिया गया। संपर्क टूटने पर पहुंचे सिग्नल इंजीनियर एक घंटे बाद खराबी पकड़ सके। दो घंटे विलंब से पैसेंजर को प्रयाग के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें