सुल्तानपुर। जल्द ही दो सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। करीब एक अरब रुपये से दोनों सड़कों का चौड़ीकरण व मरम्मत का काम होगा। निर्माण के लिए सोमवार को शहर विधायक विनोद सिंह ने टेढुई में भूमि पूजन किया।
गोलाघाट से टेढुई तक फोरलेन सड़क करीब 67 करोड़ से बनाई जाएगी। कटका मायंग मार्ग का निर्माण करीब 38 करोड़ से किया जाएगा। राज्य योजनान्तर्गत बनने वाली इस सड़क की लंबाई करीब साढे तेरह किलोमीटर व गोलाघाट टेढुई की लंबाई 2.7 किलोमीटर है। यहां के बाद पूर्व मंत्री कटका पहुंचे जहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड से बनने वाले कटका मायंग मार्ग का विधि-विधान पूर्वक भूमिपूजन किया।
खस्ताहाल सड़क को सही करवाने की लोग लंबे अरसे से मांग कर रहे थे, बहरहाल भूमिपूजन के बाद लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान भूमि पूजन के कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि कूरेभार नवनीत सिंह सोनू, संतोष मणि त्रिपाठी अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, जिला पंचायत सदस्य नंदन चतुर्वेदी, भाजपा नेता शशिकांत पांडेय, प्रमुख मोतिगरपुर चंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख कुरेभार प्रदीप सिंह, प्रधान अमऊ बबलू, प्रधान धर्मदासपुर शंकर मिश्रा,रतापुर प्रधान अम्बुज तिवारी, प्रधान मोनू चतुर्वेदी, प्रधान बहादुरपुर विजय बाबा, प्रधान सराय गोकुल मनीष तिवारी, बहरौली प्रधान सोनू सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।