फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमशेदपुर में सम्मानित हुए दो ग्राम प्रधान

Mon, 25 Apr 2016 10:18 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
अब मिलेंगे 8 लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रविवार को झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित राष्ट्रीय गोष्ठी के दौरान जिले के दो ग्राम प्रधानों को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। केंद्र सरकार जल्द ही दोनों गांवों के समुचित विकास के लिए ग्राम पंचायतों के बैंक अकाउंट में आठ लाख रुपये की धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन



बीते दिनों जिले के दौरे पर आई केंद्रीय जांच टीम को जामों विकास खंड की ग्राम पंचायत संभई व शाहगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत गरथोलिया सर्वांगीण विकास के मापदंड पर खरी मिली थी। जांच के बाद टीम ने केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजकर संभई प्रधान रवींद्र प्रताप सिंह व गरथोलिया प्रधान देवमती को सम्मानित करने की संस्तुति की थी। टीम की संस्तुति पर केंद्र सरकार ने जिले के दोनों ग्राम प्रधानों को झारखंड के जमशेदपुर में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाया था।

राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर आयोजित इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री रविवार देर शाम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने दोनों ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


दोनों ग्राम प्रधानों के साथ गए डीपीआरओ कार्यालय के कर्मचारी ऊद्धव सिंह ने बताया कि जिन ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया है उनके गांवों का समुचित विकास करने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही दोनों ग्राम पंचायतों के खातों में आठ-आठ लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें