फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गैंग की महिला समेत दो सदस्यों को दबोचा

Mon, 16 Dec 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पकड़े गए असलहा के तस्कर
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मिश्रपुर पुरैना गांव के बस स्टॉप के पास से रविवार को यूपी एसटीएफ टीम ने अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गैंग की महिला समेत दो सदस्यों को पकड़ा। इनके पास से दो लोडेड पिस्टल बरामद हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि दोनों पिस्टल मेरठ से दो लाख रुपये में खरीदी थी। उसे बिहार के आरा जिले में सप्लाई देने जा रहे थे। तभी एसटीएफ ने पकड़ लिया। लखनऊ की स्पेशल टास्क फोर्स ने रविवार को कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मिश्रपुर पुरैना बस स्टॉप के पास से एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।
एसटीएफ के मुताबिक, दोनों अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध असलहा और कारतूस तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सत्यम यादव और मुस्कान तिवारी निवासीगण रूदौली थाना सरपतहा जिला जौनपुर के रूप में हुई। इनके पास से एक 7़ 62 एमएम व 0़़ 32 बोर की लोडेड पिस्टल व एक मोबाइल सेट मिला है।
विज्ञापन

एसटीएफ के निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि 20 नवंबर को इसी असलहा तस्कर गैंग के शातिर अपराधी व 25 हजार रुपये के इनामिया अंकित पांडेय को एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी की टीम ने बलिया में गिरफ्तार किया था।

दरियापुर में रहता था असलहा तस्कर
कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उनके गिरोह का सरगना शुभम सिंह है। उसी के कहने पर यह लोग अमृतसर, मेरठ, आगरा, सहारनपुर समेत अन्य जगहों पर जाते हैं। जहां पर शुभम सिंह के कहने पर वहां के असलहा तस्कर इनको असलहा व कारतूस लाकर देते हैं। उनसे केवल शुभम सिंह की बात होती है। गैंग का कोई और सदस्य उनके बारे में नहीं जानता है।
अप्रैल 2024 में जेल से छूटने के बाद सत्यम यादव अपने साथियों के साथ शहर के दरियापुर मोहल्ले में किराये का मकान लेकर रहता था। दोनों पिस्टल उसने मेरठ से खरीदा था। इसकी सप्लाई बिहार के आरा जिले में देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें