सुल्तानपुर। बाहर की दवा लिखने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने दो जूनियर रेजीडेंट को मंगलवार को हटा दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों पर बाहर से दवा लिखने वाले चिकित्सकों की जांच शुरू की गई थी।
कुछ मरीजों के परचे पर लिखी दवाएं व चिकित्सकों की हैंडराइटिंग का मिलान कराया गया। इसके बाद अस्पताल के जेआर काशी पटेल व शिवम सिंह पर बाहर की दवा लिखे जाने की पुष्टि हुई।
प्राचार्य डाॅ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि इन दोनों चिकित्सकों को कार्यमुक्त किया गया। इसके साथ ही बाहर की दवाएं लिखने वाले और चिकित्सक चिह्नित किए जा रहे हैं। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।