धम्मौर (सुल्तानपुर)। साइकिल से बाजार से घर लौट रहे बुजुर्ग अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जैतापुर निवासी राम अंजोर (66) मंगलवार सुबह 10 बजे साइकिल से धम्मौर बाजार से घर आ रहे थे। सुल्तानपुर-रायबरेली हाईवे पर महेशनाथ मंदिर के पास वे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला।
स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)