भदैंया (सुल्तानपुर)। क्षेत्र से गुजरी शारदा सहायक खंड-49 की रामगंज नहर में बुधवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार दिनेश सिंह और उनका भतीजा पप्पू निवासी हड़हा कोतवाली लंभुआ पुलिया से टकराकर गिर पड़े।
जोरदार टक्कर के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल नहर में उतरकर दिनेश सिंह और पप्पू को बाहर निकाला। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।