गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के भटपुरा बैजू का पुरवा निवासी राहुल धुरिया (22) अपनी भाभी मीना देवी (26) पत्नी वीरेंद्र कुमार और पांच वर्षीय भतीजे हिमांशु के साथ बाइक से रिश्तेदारी जा रहे थे।
रास्ते में डीहढग्गूपुर गांव के पास तेज रफ्तार एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में राहुल, मीना, हिमांशु और कार पर सवार एक महिला घायल हो गई।
सभी को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राहुल और हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।