फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो घंटे की बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Tue, 25 Aug 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर में सोमवार दोपहर हो रही तेज बारिश। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सावन के चौथे व अंतिम सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से घने बादल छाए रहे और कुछ देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम सुहाना हो गया। सोमवार को 89.0 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश से धान समेत खरीफ की अन्य फसलों को फायदा हुआ है।
विज्ञापन


तेज बारिश के बाद शहर की जलनिकासी व्यवस्था की भी पोल खुल गई। कई मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया। सड़कें कींचड़ से सन गईं, इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। जलभराव वाले मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

हालांकि, लंबे समय से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों ने बारिश से राहत महसूस की। कई स्थानों पर लोग बारिश का आनंद लेते भी नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश को फसलों के लिए संजीवनी माना जा रहा है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 89.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें