फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: किन्नर के दो गुटों में जमकर मारपीट, तोड़े जीप के शीशे

Mon, 29 Dec 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बिरसिंहपुर बाजार में विवाद के दौरान आक्रोश जाहिर करता एक पक्ष के किन्नर।  
विज्ञापन
जयसिंहपुर/सेमरी बाजार। विरसिंहपुर बाजार में रविवार दोपहर दो बजे किन्नरों के दो गुटों के बीच क्षेत्र विवाद में किन्नरों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक गुट के सहयोगी युवक को दूसरे गुट के किन्नरों ने कपड़े फाड़कर जमकर पीटा।
विज्ञापन

बाजार में खड़ी जीप के शीशे तोड़ दिए गए। जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। पुलिस दोनों पक्षों को जयसिंहपुर कोतवाली ले गई। वहां देर शाम तक दोनों पक्ष के लोग जमा रहे।

बाजार के लोगों ने बताया कि अंबेडकरनगर जिले के बेलवाई निवासी विशाखा किन्नर गुट के लोग दोपहर विरसिंहपुर बाजार में कालीगंज मार्ग पर एक युवक से मारपीट कर रहे थे। जानकारी मंगलमुखी किन्नर समाज की अगुवा जयसिंहपुर निवासी बबिता किन्नर को मिली तो वह भी पहुंच गईं। दोनों गुटों में हाथापाई होने लगी। एक गुट के किन्नरों ने पथराव कर दिया। पथराव में बाजार में खड़ी प्रतापगढ़ की जीप के शीशे टूट गए। बबिता गुट के लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग कथित रूप से नकली किन्नर बनकर क्षेत्र में बधाई लेने निकलते हैं। वहां पर दूसरे जिले के किन्नर जबरन आते हैं।
विज्ञापन


पुलिस दोनों गुट के किन्नरों को उनके वाहनों के साथ जयसिंहपुर कोतवाली ले गई। विरसिंहपुर चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण राजपूत ने बताया कि क्षेत्र विवाद में दोनों पक्षों में तनाव हुआ।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी सूबेदार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें