फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: दोबारा सत्यापन में मिले सिर्फ तीन हजार मतदाता

Mon, 29 Dec 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कुड़वार के ​शिविर में सूची देखते बीएलओ व अन्य 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में दोबारा एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित व मृतक) के सत्यापन में सिर्फ तीन हजार मतदाता मिले हैं। बीएलओ ने इन मतदाताओं का प्रपत्र भरा दिया है। 3,16,955 लाख मतदाता अभी भी मृतक, अनुपस्थित व स्थानांतरित मिले हैं। इनके नहीं मिलने पर बीएलओ ने दोबारा सत्यापन के बाद अपनी सूची संबंधित एसडीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के एएसडी मतदाताओं का दोबारा सत्यापन करने का निर्देश देते हुए 26 दिसंबर तक तिथि निर्धारित की थी। इस बीच बीएलओ व जिला स्तरीय अधिकारियों ने दोबारा एएसडी मतदाताओं का सत्यापन किया। इसमें 18,43,789 के सापेक्ष 15,26,834 मतदाता मिले हैं। तीन हजार मतदाताओं के मिलने पर उनका प्रपत्र बीएलओ ने भरकर जमा कर दिया है। इसके पहले करीब 15, 26, 700 मतदाता मिले थे।
बीएलओ ने अपने क्षेत्र के उपजिलाधिकारियों को सूची दे दी है। इसके बाद भी लोग बीएलओ के पास पहुंचकर मैपिंग सूची देख रहे हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि इसी हिसाब से अनंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी। अनंतिम सूची 31 दिसंबर को प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधानसभा- पूर्व में दर्ज मतदाता- सत्यापन में मिले वोटर
इसौली- 355365- 293102
सुल्तानपुर- 380957- 295213
सदर- 348220- 294448
लंभुआ-375634- 321982
कादीपुर- 383619- 322089
योग- 18,43,789- 15,26,834
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें