फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मंदिर से लाैट रही दो सहेलियां कार की चपेट में आईं, माैत

Tue, 04 Aug 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मानकी
विज्ञापन
गोसाईंगंज। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर मौलागंज के पास सोमवार सुबह मंदिर से जलाभिषेक कर घर जा रही दो सहेलियों की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद कार पास की एक दीवार से टकरा गई, जिससे दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार को घटनास्थल पर छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान गोसाईगंज के टांटियानगर निवासी पार्वती (24) व मानकी (21) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार पार्वती व मानकी ने सावन सोमवार का व्रत रखा था। दोनों सहेलियां एक साथ सुबह करीब नौ बजे घर से सैफुल्लागंज स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए घर से निकली थीं। वहां पूजा करने के बाद वह दोनों सुबह करीब 11:30 बजे पैदल घर की ओर जा रही थीं। मौलागंज के पास पहुंचते ही अचानक कादीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। पार्वती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं, मानकी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां पर उनकी भी मौत हो गई। गोसाईगंज थानाध्यक्ष अखंड देव मिश्र ने बताया कि कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उस पर लखनऊ का नंबर लिखा है।

मानकी

मानकी

मानकी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें